ATM Update- बैंक से पैसे भी कट गए और ATM से निकले भी नहीं, तो बैंक को देना होगा जुर्माना, जानिए नियम
दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन की मदद पैसों का लेन देन बहुत ही आसान हो गया हैं, लेकिन जीवन में कई बार जीवन में हमें नगद की जरूरत होती हैं, जिसके लिए हम ATM का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार तकनीकी खराबी या मशीन में गड़बड़ी के कारण ATM से कैश नहीं निकलता, जबकि बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आ जाता है। ऐसी स्थिति में ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

ATM से पैसे कटने पर क्या है RBI का नियम?
RBI के नियमों के अनुसार, यदि ATM से कैश नहीं निकलता और खाते से रकम कट जाती है, तो बैंक को निर्धारित समय सीमा के भीतर ग्राहक के खाते में पैसे वापस करने होते हैं।
बैंक को अधिकतम 5 कैलेंडर दिनों के भीतर राशि वापस करनी होती है।
निर्धारित समय में रिफंड नहीं मिलने पर ग्राहक को प्रतिदिन ₹100 का मुआवजा देना होता है।
मुआवजे की गणना तय समय सीमा समाप्त होने के बाद होने वाली देरी के आधार पर की जाती है।
ग्राहक को इसके लिए बैंक में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
उदाहरण के तौर पर, यदि बैंक निर्धारित समय सीमा के बाद भी चार दिन तक पैसे वापस नहीं करता है, तो ग्राहक को ₹400 मुआवजा मिल सकता है।
किन परिस्थितियों में बैंक लगा सकते हैं चार्ज?
हर असफल बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर बैंक को मुआवजा देना जरूरी नहीं होता। कुछ परिस्थितियों में बैंक अपनी निर्धारित नीतियों के अनुसार शुल्क वसूल सकते हैं।
खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर ATM ट्रांजैक्शन फेल होना।
पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस होना।
खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने से ऑटो-डेबिट या ECS भुगतान फेल होना।
इन मामलों में बैंक निर्धारित शुल्क और लागू GST वसूल सकते हैं। कुछ बैंकों में अपर्याप्त बैलेंस के कारण ATM ट्रांजैक्शन फेल होने पर ₹20 से ₹25 तक का चार्ज लगाया जा सकता है। चेक बाउंस और ऑटो-डेबिट फेल होने पर भी बैंक निर्धारित पेनल्टी लगा सकते हैं।

ATM से पैसे नहीं निकलने पर क्या करें?
यदि ATM से कैश नहीं निकलता, लेकिन खाते से पैसे कट जाते हैं, तो ग्राहक को तुरंत संबंधित बैंक में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
ATM ट्रांजैक्शन की रसीद और SMS सुरक्षित रखें।
ट्रांजैक्शन की तारीख, समय और ATM की जानकारी नोट करें।
बैंक के कस्टमर केयर या ब्रांच में शिकायत करें।
निर्धारित समय में रिफंड नहीं मिलने पर ₹100 प्रतिदिन मुआवजे की मांग करें।
