AB-PMJAY- आधार कार्ड में डिटेल्स अलग हैं, तो कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड, जानिए इसका तरीका
दोस्तो भारतीय सरकारा ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं, ऐसी ही एक योजना हैं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY), जिसमें लाभार्थियों 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलता हैं, लेकिन कई बार आधार कार्ड और आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में नाम, जन्मतिथि, लिंग या अन्य जानकारी अलग होने के कारण Ayushman Card बनवाने में परेशानी आती है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

किन जानकारियों में सुधार कराया जा सकता है?
अगर Aadhaar और Ayushman scheme के रिकॉर्ड में जानकारी अलग है, तो पात्र लाभार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन विवरणों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं:
पिता का नाम: नाम की स्पेलिंग या अन्य दर्ज गलती को सही कराया जा सकता है।
जन्मतिथि: गलत जन्मतिथि या उम्र दर्ज होने पर सुधार का अनुरोध किया जा सकता है।
लिंग: Male/Female की गलत जानकारी को अपडेट कराया जा सकता है।
पता: गलत या अधूरे पते को उपलब्ध वैध दस्तावेजों के आधार पर ठीक कराया जा सकता है।

Aadhaar और Ayushman रिकॉर्ड में Mismatch कैसे पहचानें?
मान लीजिए आपके Aadhaar Card में नाम “Suresh Kumar”, जन्मतिथि 01/01/1985 और Gender Male दर्ज है। वहीं, आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में नाम “Suresh kumar” और जन्मतिथि 01/07/1985 दर्ज है।
ऐसी स्थिति में दोनों रिकॉर्ड की जानकारी आपस में मेल नहीं खाने के कारण Ayushman Card जारी कराने में समस्या आ सकती है।
Data Correction के लिए क्या करना होगा?
नजदीकी Community Health Centre (CHC) या संबंधित Chief Medical Officer (CMO) कार्यालय से संपर्क करें।
सही जानकारी साबित करने वाले आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर जाएं।
इनमें Aadhaar Card, Ration Card, Birth Certificate या अन्य संबंधित सरकारी दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।
अधिकारी आपके दस्तावेजों और उपलब्ध रिकॉर्ड का सत्यापन करेंगे।
सत्यापन के बाद पात्र मामले में संबंधित Beneficiary Database Management Portal (BDP) पर डेटा सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन के आधार पर रिकॉर्ड में आवश्यक बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
जानकारी अपडेट होने के बाद पात्र लाभार्थी का Ayushman Card तैयार किया जा सकता है।
