Adhaar Update- क्या आधार कार्ड में बदलना हैं एड्रेस, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट

 
Aadhaar Update – Need to change the address on your Aadhaar card? Here’s how to update it online from the comfort of your home.

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारतीयों के लिए आधार कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज है, जो बैंक खाता खुलवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, मोबाइल SIM खरीदने या किसी अन्य जरूरी काम के लिए Aadhaar Card का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसे अपडेट रखना जरूरी हैं, कई बार इसमें एड्रेस गलत होता है, जिसके लिए आधार सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं, आप myAadhaar पोर्टल के जरिए घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन पता अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया-

Aadhaar Update – Need to change the address on your Aadhaar card? Here’s how to update it online from the comfort of your home.

घर बैठे Aadhaar में नया पता कैसे अपडेट करें?

आधार कार्ड में नया पता अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक myAadhaar पोर्टल पर जाएं।

इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:

myAadhaar पोर्टल पर अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें।

स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा भरें।

आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके लॉगिन करें।

लॉगिन के बाद Address Update विकल्प चुनें।

इसके बाद Update Aadhaar using your documents विकल्प पर जाएं।

अपना नया पता सही-सही दर्ज करें।

राज्य, जिला, शहर और पिन कोड जैसी जानकारी ध्यान से भरें।

नए पते का वैध प्रमाण-पत्र अपलोड करें।

आवेदन सबमिट करने के बाद मिलने वाले 14 अंकों के Update Request Number (URN) को सुरक्षित रखें।

इसी URN की मदद से आप बाद में अपने Aadhaar Address Update Request का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Aadhaar Update – Need to change the address on your Aadhaar card? Here’s how to update it online from the comfort of your home.

कौन-कौन से दस्तावेज मान्य हो सकते हैं?

नए पते को प्रमाणित करने के लिए आपके नाम पर उपलब्ध वैध Address Proof की जरूरत होगी। उदाहरण के तौर पर इनमें से कोई दस्तावेज इस्तेमाल किया जा सकता है:

बिजली का बिल

बैंक स्टेटमेंट

रेंट एग्रीमेंट

पासपोर्ट

वोटर ID

UIDAI द्वारा स्वीकार किए जाने वाले अन्य वैध Address Proof

दस्तावेज की फोटो या स्कैन कॉपी साफ होनी चाहिए। धुंधली, अधूरी या खराब गुणवत्ता वाली कॉपी अपलोड करने पर आवेदन अस्वीकार हो सकता है।

Address Proof नहीं है तो क्या करें?

अगर नए शहर में शिफ्ट होने के बाद आपके नाम पर अभी Address Proof उपलब्ध नहीं है, तो Head of Family (HoF) विकल्प उपयोगी हो सकता है। इस व्यवस्था में परिवार के मुखिया के आधार नंबर और रिश्ते से जुड़े जरूरी प्रमाण के आधार पर पता अपडेट कराने का विकल्प उपलब्ध होता है।

Aadhaar Address Update की फीस कितनी है?

नए पते को आधार में अपडेट कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय ₹75 शुल्क देना पड़ सकता है।

वहीं, यदि आप केवल अपने पुराने आधार दस्तावेजों की पुनः पुष्टि या Document Update करा रहे हैं और पते में बदलाव नहीं कर रहे हैं, तो उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह सुविधा 14 जून 2027 तक मुफ्त बताई गई है।