Aadhaar Card Update- आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम-पता, आइए जानें

 
Aadhaar Card Update- आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम-पता, आइए जानें दोस्तो भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज हैं, जो नौकरी, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं का लाभ, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन और कई अन्य जरूरी कामों में आधार का इस्तेमाल होता है। ऐसे में आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य जानकारी गलत होने पर परेशानी हो सकती है, लेकिन आप इसे कभी भी सही करा सकते हैं, लेकिन सवाल यह हैं आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और जेंडर कितनी बार अपडेट किए जा सकते हैं, आइए जानें-  आधार कार्ड में नाम कितनी बार बदल सकते हैं? अगर आधार कार्ड में आपका नाम गलत दर्ज है, तो उसे अपडेट कराया जा सकता है। सामान्य नियम के अनुसार नाम में अधिकतम दो बार बदलाव किया जा सकता है। अगर दो बार बदलाव के बाद भी नाम में सुधार की जरूरत पड़ती है, तो विशेष परिस्थितियों में वैध कारण और जरूरी दस्तावेजों के आधार पर UIDAI से अपवाद के तौर पर अनुरोध किया जा सकता है। आधार कार्ड में पता कितनी बार बदल सकते हैं? आधार में पता बदलने की कोई निर्धारित अधिकतम सीमा नहीं है। यानी जरूरत पड़ने पर आप अपना पता कई बार अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको वैध और स्वीकार्य एड्रेस प्रूफ देना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद आधार में नया पता अपडेट किया जा सकता है। मोबाइल नंबर कितनी बार बदल सकते हैं? आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर कोई निश्चित संख्या की सीमा निर्धारित नहीं है। जरूरत के अनुसार मोबाइल नंबर बदला जा सकता है। हालांकि, मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आमतौर पर आधार सेवा केंद्र पर जाना पड़ता है। जन्मतिथि और जेंडर कितनी बार बदल सकते हैं? आधार में जन्मतिथि और जेंडर से जुड़े बदलावों के लिए नियम अधिक सीमित हैं। सामान्य तौर पर इन जानकारियों को एक बार ही अपडेट करने का अवसर मिलता है। इसलिए इन विवरणों को अपडेट कराते समय सही जानकारी और वैध दस्तावेज देना बेहद जरूरी है। किन बदलावों के लिए Aadhaar Seva Kendra जाना जरूरी है? आधार की कुछ सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जबकि कुछ बदलावों के लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। आमतौर पर नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और जेंडर जैसे बदलावों के लिए आधार सेवा केंद्र की आवश्यकता पड़ सकती है। वहीं, पात्रता और उपलब्ध ऑनलाइन सुविधा के अनुसार पता अपडेट करने का विकल्प myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन भी उपलब्ध हो सकता है। इसके लिए OTP और जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है।

दोस्तो भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज हैं, जो नौकरी, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं का लाभ, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन और कई अन्य जरूरी कामों में आधार का इस्तेमाल होता है। ऐसे में आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य जानकारी गलत होने पर परेशानी हो सकती है, लेकिन आप इसे कभी भी सही करा सकते हैं, लेकिन सवाल यह हैं आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और जेंडर कितनी बार अपडेट किए जा सकते हैं, आइए जानें-

Aadhaar Card Update: How many times can you change your name and address on your Aadhaar card? Let's find out.

आधार कार्ड में नाम कितनी बार बदल सकते हैं?

अगर आधार कार्ड में आपका नाम गलत दर्ज है, तो उसे अपडेट कराया जा सकता है। सामान्य नियम के अनुसार नाम में अधिकतम दो बार बदलाव किया जा सकता है।

अगर दो बार बदलाव के बाद भी नाम में सुधार की जरूरत पड़ती है, तो विशेष परिस्थितियों में वैध कारण और जरूरी दस्तावेजों के आधार पर UIDAI से अपवाद के तौर पर अनुरोध किया जा सकता है।

आधार कार्ड में पता कितनी बार बदल सकते हैं?

आधार में पता बदलने की कोई निर्धारित अधिकतम सीमा नहीं है। यानी जरूरत पड़ने पर आप अपना पता कई बार अपडेट करा सकते हैं।

इसके लिए आपको वैध और स्वीकार्य एड्रेस प्रूफ देना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद आधार में नया पता अपडेट किया जा सकता है।

मोबाइल नंबर कितनी बार बदल सकते हैं?

आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर कोई निश्चित संख्या की सीमा निर्धारित नहीं है। जरूरत के अनुसार मोबाइल नंबर बदला जा सकता है।

हालांकि, मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आमतौर पर आधार सेवा केंद्र पर जाना पड़ता है।

Aadhaar Card Update: How many times can you change your name and address on your Aadhaar card? Let's find out.

जन्मतिथि और जेंडर कितनी बार बदल सकते हैं?

आधार में जन्मतिथि और जेंडर से जुड़े बदलावों के लिए नियम अधिक सीमित हैं। सामान्य तौर पर इन जानकारियों को एक बार ही अपडेट करने का अवसर मिलता है।

इसलिए इन विवरणों को अपडेट कराते समय सही जानकारी और वैध दस्तावेज देना बेहद जरूरी है।

किन बदलावों के लिए Aadhaar Seva Kendra जाना जरूरी है?

आधार की कुछ सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जबकि कुछ बदलावों के लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है।

आमतौर पर नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और जेंडर जैसे बदलावों के लिए आधार सेवा केंद्र की आवश्यकता पड़ सकती है।

वहीं, पात्रता और उपलब्ध ऑनलाइन सुविधा के अनुसार पता अपडेट करने का विकल्प myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन भी उपलब्ध हो सकता है। इसके लिए OTP और जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है।