Aadhaar Card Update- क्या आपको पता हैं कि आप घर बैठे आधार कार्ड में क्या क्या बदल सकते है, आइए जानें

 
Aadhaar Card Update – Do you know what details you can update on your Aadhaar card from the comfort of your home? Let’s find out.

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि आधार कार्ड भारतीयों के लिए बहुत ही जरूरी दस्तावेज हैं, जो बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, पहचान और कई जरूरी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अच्छी बात यह है कि अब नए Aadhaar App के जरिए कुछ जरूरी जानकारी घर बैठे अपडेट करने की सुविधा मिल रही है। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे क्या क्या जानकारी अपडेट कर सकते हैं-

Aadhaar Card Update – Do you know what details you can update on your Aadhaar card from the comfort of your home? Let’s find out.

Aadhaar में Address कैसे अपडेट करें?

Aadhaar App में लॉगिन करें

सबसे पहले नए Aadhaar App में अपना Aadhaar नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।

OTP और Face Authentication की प्रक्रिया पूरी करें।

इसके बाद Services विकल्प पर जाएं।

यहां Address Update विकल्प चुनें।

अब My Document पर क्लिक करें।

उपलब्ध दस्तावेजों में से संबंधित दस्तावेज चुनें और Continue to Upload Document पर क्लिक करें।

दस्तावेज और नया पता जमा करें

आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके या सीधे अपलोड करें।

Continue to Add New Address पर क्लिक करें।

अपना नया पता ध्यान से जांचें।

इसके बाद Continue to Face Authentication चुनें।

Face Authentication पूरा करें।

निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अनुरोध सबमिट कर दें।

अनुरोध स्वीकार होने के बाद आपका नया पता Aadhaar रिकॉर्ड में अपडेट किया जा सकता है।

Aadhaar Card Update – Do you know what details you can update on your Aadhaar card from the comfort of your home? Let’s find out.

Aadhaar में Mobile Number कैसे अपडेट करें?

मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प चुनें

नए Aadhaar App में लॉगिन करें।

Services सेक्शन में जाएं।

Mobile Number Update विकल्प पर क्लिक करें।

अब Continue to Update Mobile Number चुनें।

वह नया मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे Aadhaar से लिंक करना चाहते हैं।

OTP और Face Authentication पूरा करें

आपके द्वारा दर्ज किए गए नए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।

OTP दर्ज करके आगे बढ़ें।

इसके बाद Face Authentication पूरा करें, ताकि आपकी पहचान सत्यापित हो सके।

ऑनलाइन ₹75 शुल्क का भुगतान करें और अनुरोध सबमिट कर दें।

दी गई जानकारी के अनुसार नया मोबाइल नंबर लगभग 15 दिनों के भीतर Aadhaar से लिंक हो सकता है।