Vastu Tips- रोटी बनाने का ये तरीका कर सकता हैं मॉ लक्ष्मी को नाराज, जानिए इसके बारे में
दोस्तो हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक महत्व हैं, जो हमारे जीवन से नकारात्मकता दूर कर सकारात्मकता लाता है, वास्तु में रोटी बनाने के तरीके में बहुत से नियम बताए गए हैं, जिनका पालन नहीं किया जाएं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं, इन्हीं में से एक है गर्म तवे पर पानी डालना। रोटी बनाने के बाद या रसोई की सफाई करते समय कई बार गर्म तवे पर पानी की बूंदें पड़ जाती हैं और तेज आवाज के साथ पानी भाप बनकर उड़ जाता है। आइए जानते हैं ऐसे करने से क्या बुरा प्रभाव पड़ता हैं-

1. राहु और चंद्रमा से जुड़ी मान्यता
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार रसोई में इस्तेमाल होने वाले तवे का संबंध राहु से माना जाता है, जबकि पानी का संबंध चंद्रमा से जोड़ा जाता है। गर्म तवे पर ठंडा पानी डालने को इन दोनों के विपरीत तत्वों के संपर्क के रूप में देखा जाता है।
2. पानी को माना जाता है जीवन का प्रतीक
भारतीय परंपरा में पानी को बेहद पवित्र और जीवनदायी माना गया है। गर्म तवे पर पानी डालने से वह तुरंत भाप बनकर उड़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं में इसे पानी के प्रति अनादर माना जाता है और कहा जाता है कि इससे घर की सकारात्मकता प्रभावित हो सकती है।
3. परिवार की शांति पर असर की मान्यता
वास्तु मान्यताओं के अनुसार रसोई घर की ऊर्जा और परिवार के सुख-शांति से जुड़ी होती है। गर्म तवे पर पानी डालने की आदत को घर में तनाव, आपसी मतभेद और नकारात्मक वातावरण से जोड़कर देखा जाता है।

4. आर्थिक परेशानियों से भी जोड़ा जाता है
वास्तु शास्त्र में रसोई को अन्न और समृद्धि का स्थान माना गया है। तवे से जुड़ी कुछ गलत आदतों को घर की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला माना जाता है। इसलिए तवे को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है।
5. गर्म तवे पर पानी डालना व्यावहारिक रूप से भी ठीक नहीं
धार्मिक मान्यताओं से अलग देखें तो गर्म तवे पर अचानक ठंडा पानी डालने से तेज भाप और छींटे निकल सकते हैं, जिससे जलने का खतरा रहता है। कुछ प्रकार के तवे या कुकवेयर में अचानक तापमान परिवर्तन से सतह को नुकसान भी हो सकता है।
