Vastu Tips- नवविवाहित जोड़ें में हो रही हैं अनबन, तो दुल्हन का सामान इस दिशा में रखें
दोस्तो हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत ही अधिक महत्व हैं, जो न केवल घर के लिए बल्कि शादीशुदा जोड़े के लिए भी लागू होते हैं, भारतीय संस्कृति में विवाह को एक पवित्र संस्कार माना जाता है। शादी के बाद नई दुल्हन के घर में प्रवेश करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। दुल्हन अपने साथ कपड़े, गहने, सौंदर्य प्रसाधन और कई यादगार चीजें लेकर आती है। ऐसे में इन सामानों को घर में किस दिशा में रखना चाहिए, इसका विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं किन दिशाओं में सामान रखने से बचना चाहिए और कौन-सी दिशाएं शुभ मानी जाती हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

1. दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण)
दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि तत्व का स्थान माना जाता है। इस दिशा में दुल्हन का सामान रखने से पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद, गुस्सा और वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।
2. दक्षिण दिशा
दक्षिण दिशा को पितरों और यम से संबंधित माना जाता है। इस दिशा में शादी से जुड़ी शुभ वस्तुएं या दुल्हन का सामान रखने से बचना चाहिए। इससे वैवाहिक रिश्ते में ठहराव और नकारात्मकता आ सकती है।

3. उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण)
उत्तर-पूर्व दिशा को देवी-देवताओं का स्थान माना जाता है। इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और खाली रखने की सलाह दी जाती है। यहां भारी अलमारी, सूटकेस या अन्य सामान रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होने की मान्यता है।
दुल्हन का सामान रखने के लिए कौन-सी दिशा है शुभ?
1. दक्षिण-पश्चिम दिशा (नैऋत्य कोण)
यह दिशा पृथ्वी तत्व से जुड़ी मानी जाती है। यह स्थिरता, विश्वास और रिश्तों में मजबूती का प्रतीक है। इसलिए दुल्हन की अलमारी, कपड़े, गहने और कीमती सामान इस दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
2. उत्तर-पश्चिम दिशा (वायव्य कोण)
उत्तर-पश्चिम दिशा को प्रेम, आकर्षण और आपसी तालमेल बढ़ाने वाली दिशा माना जाता है। इस दिशा में सामान रखने से पति-पत्नी के बीच बेहतर सामंजस्य बना रहता है।
