Vastu Tips- क्या लाखों कमाने के बाद भी जेब खाली ही रहती है, तो आज ही करें ये उपाय

 
Vastu Tips: Does your pocket remain empty despite earning lakhs? Try these remedies today.

दोस्तो अगर आपने हाल ही में महसूस किया हैं कि आप हजारों कमाने के बाद भी पैसा जेब में नहीं रहता हैं, तो इसकी वजह सिर्फ कम आमदनी नहीं हो सकती। कई बार बिना बजट के खर्च, ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाना, अनावश्यक सब्सक्रिप्शन और क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल भी आर्थिक परेशानी का कारण बनता है, ऐसे में वास्तु दोष भी आपकी इस कंगाली का कारण बन सकता हैं, आइए जाने क्या करें उपाय-

Vastu Tips: Does your pocket remain empty despite earning lakhs? Try these remedies today.

1. सबसे पहले समझें पैसा क्यों नहीं टिकता

कमाई होने के बावजूद महीने के अंत तक पैसे खत्म हो जाते हैं तो अपने खर्चों पर नजर डालें।

बिना बजट के खर्च करने से बचें।

ऑनलाइन शॉपिंग और अनावश्यक खरीदारी सीमित करें।

गैर-जरूरी सब्सक्रिप्शन बंद करें।

बार-बार बाहर खाने के खर्च को नियंत्रित करें।

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

सैलरी आते ही पहले बचत अलग रखें।

याद रखें—Save First, Spend Later यानी पहले बचत और फिर खर्च करने की आदत आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद कर सकती है।

2. मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें

घर के मुख्य द्वार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए दरवाजे के आसपास कूड़ा, पुराने जूते, टूटी चीजें या बेकार सामान जमा न होने दें।

मुख्य द्वार को साफ और पर्याप्त रोशनी वाला रखें। धार्मिक परंपराओं में शाम के समय यहां दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।

3. उत्तर दिशा में न रखें कबाड़

उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है और इसे धन-समृद्धि से जोड़ा जाता है। इसलिए इस हिस्से में भारी कबाड़, टूटा सामान या लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाली वस्तुएं रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

घर के उत्तर हिस्से में सामान रखा है तो उसे व्यवस्थित करें और गैर-जरूरी चीजें हटा दें।

Vastu Tips: Does your pocket remain empty despite earning lakhs? Try these remedies today.

4. तिजोरी की दिशा पर भी दी जाती है सलाह

धन रखने वाली तिजोरी या अलमारी की दिशा का भी महत्व माना जाता है। कई Vastu परंपराओं में तिजोरी को दक्षिणी दीवार के पास रखने और उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलने की सलाह दी जाती है।

हालांकि हर घर का नक्शा और कमरों की स्थिति अलग होती है। इसलिए केवल दिशा के आधार पर घर में बड़ा बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है।

5. तिजोरी में बेकार कागज और फटे नोट न रखें

पैसे और जरूरी दस्तावेज रखने वाली जगह को साफ और व्यवस्थित रखें। यहां फटे नोट, पुराने बेकार कागज, अनावश्यक रसीदें या कबाड़ जमा न होने दें।

धार्मिक मान्यताओं में तिजोरी को देवी लक्ष्मी से जोड़ा जाता है, इसलिए इसे साफ रखना शुभ माना जाता है।

6. Money Plant को सूखने न दें

घर में Money Plant को पारंपरिक रूप से सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। अगर घर में यह पौधा है तो उसकी नियमित देखभाल करें।

सूखे और पीले पत्ते हटाएं।

पौधे को पर्याप्त रोशनी दें।

जरूरत के अनुसार पानी दें।

पौधे को स्वस्थ और व्यवस्थित रखें।