Vastu Tips- क्या आपके काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं, पैसा भी नहीं टिकता, तो घर के ब्रह्म स्थान से तुरंत हटाएं ये चीजें
दोस्तो हर कोई अपना घर सुंदर बनाने के लिए कई सारी चीजें अपने घर में सजा लेते हैं, लेकिन अंजाने में हम अपने घर की ब्रह्म स्थान पर ऐसी चीजें रख देते हैं, जिनसे आपके नुकसान होता हैं, वास्तुशास्त्र में इसे घर का हृदय या नाभि भी माना जाता है। इस स्थान का साफ-सुथरा, खुला और हल्का होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इस स्थान पर कौनसी चीजें नहीं रखनी चाहिए-

1. भारी सामान रखने से बचें
घर के बीचों-बीच भारी सोफा, डाइनिंग टेबल, अलमारी या अन्य फर्नीचर रखने से बचना चाहिए। इस स्थान पर अधिक वजन होने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधाएं आने की मान्यता है।
2. सीढ़ियां या टॉयलेट न बनवाएं
कई बार जगह की कमी के कारण घर के बीच में सीढ़ियां या बाथरूम बना दिए जाते हैं। ब्रह्म स्थान पर सीढ़ियां और शौचालय होना अशुभ माना जाता है। इससे परिवार में मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने की मान्यता है।

3. गैस चूल्हा और बिजली के उपकरण न रखें
ब्रह्म स्थान को आकाश तत्व से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसलिए यहां रसोई, गैस चूल्हा, इन्वर्टर या जनरेटर जैसे उपकरण रखने से बचने की सलाह दी जाती है।
4. कबाड़ और जूते-चप्पल न रखें
घर के केंद्रीय हिस्से में पुराने टूटे-फूटे सामान, बेकार वस्तुएं, झाड़ू और जूते-चप्पल जमा न करें। इस जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए। गंदगी और अव्यवस्था से घर का सकारात्मक वातावरण प्रभावित होता है।
5. बीच में भारी खंभा या पिलर न बनवाएं
घर बनवाते समय ध्यान रखें कि ब्रह्म स्थान के ठीक बीच में कोई भारी खंभा या पिलर न हो। इसे इस स्थान पर अतिरिक्त भार माना जाता है। इससे परिवार पर आर्थिक बोझ और कर्ज बढ़ सकता है।
