Vastu Tips- क्या घर में छोटी-छोटी बात पर हो जाती हैं लड़ाई, तो मेन गेट से जुड़ी ये गलतियां तो कारण नहीं इनका
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत अधिक महत्व हैं, जिनका असर हमारे जीवन पर होता हैं, ऐसे में अगर अगर परिवार के सदस्यों के बीच बिना किसी खास वजह के बार-बार तनाव और विवाद होते रहते हैं, तो घर के माहौल पर भी ध्यान देना चाहिए। जिसका कारण घर के मुख्य दरवाजे यानी मेन गेट हो सकता है।
मुख्य दरवाजे के आसपास कुछ गलतियां करने से घर की सुख-शांति और सकारात्मकता प्रभावित हो सकती है। कई बार लोग अनजाने में ऐसी चीजें मुख्य द्वार के पास रख देते हैं, जिन्हें वास्तु की दृष्टि से उचित नहीं माना जाता। आइए जानते हैं मेन दरवाजे से जुड़ी गलतियो के बारे में-

1. मुख्य दरवाजे के पास न रखें जूते-चप्पल और कूड़ेदान
कई घरों में जगह की कमी या सुविधा के कारण लोग मुख्य दरवाजे के पास ही जूते-चप्पल रख देते हैं। कुछ लोग यहां कूड़ेदान भी रख देते हैं। मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास गंदगी और बिखरा हुआ सामान रखना अशुभ माना जाता है।
क्या करें?
मुख्य दरवाजे के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखें।
जूते-चप्पलों को खुले में बिखेरने के बजाय बंद शू रैक में रखें।
कूड़ेदान को मुख्य दरवाजे से थोड़ी दूरी पर रखें।
2. मुख्य दरवाजे से आने वाली चरमराहट की आवाज को न करें नजरअंदाज
अगर घर का मुख्य दरवाजा खोलते या बंद करते समय तेज आवाज करता है, तो वास्तु के अनुसार इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता। इसके अलावा दरवाजे का टूटा होना, पेंट उखड़ना या ठीक से बंद न होना भी वास्तु दोष से जोड़कर देखा जाता है।
क्या करें?
दरवाजे के कब्जों में समय-समय पर तेल डालें।
दरवाजे में टूट-फूट होने पर तुरंत मरम्मत करवाएं।
उखड़े हुए पेंट को दोबारा करवाएं।
मुख्य दरवाजे को हमेशा मजबूत और अच्छी स्थिति में रखें।

3. शाम के समय मुख्य दरवाजे को अंधेरे में न रखें
कई घरों में शाम होते ही अंदर की लाइट तो जला दी जाती है, लेकिन मुख्य दरवाजे के आसपास अंधेरा रहता है। वास्तु शास्त्र में इसे उचित नहीं माना जाता, मुख्य द्वार का साफ और रोशनी से भरा होना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता और समृद्धि का माहौल बना रहता है।
क्या करें?
शाम होते ही मुख्य दरवाजे के पास पर्याप्त रोशनी रखें।
प्रवेश द्वार पर सुंदर लाइट लगवा सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय मुख्य द्वार पर घी या तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।
