Vastu Tips- सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वास्तु में बताया गया है अशुभ!
दोस्तो हिंदु धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत अधिक महत्व हैं, जिसके प्राचीन विज्ञान का इस्तेमाल कर आप अपने जीवन से नकारात्मकता दूर कर सकते हैं और सकारात्मकता जीवन में ला सकता है, ऐसा ही एक नियम हैं सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

1. लोहे से बनी वस्तुएं
सूर्यास्त के बाद लोहे से बनी चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से शनि के प्रतिकूल प्रभाव और जीवन में परेशानियां बढ़ने की आशंका जताई जाती है।
2. सरसों का तेल
सरसों के तेल का संबंध शनिदेव की पूजा से भी माना जाता है। शाम या रात के समय सरसों का तेल खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए इसकी खरीदारी दिन के समय करना बेहतर माना जाता है।
3. नुकीली और धारदार चीजें
कैंची, चाकू, सुई, कील और अन्य धारदार वस्तुओं को सूर्यास्त के बाद खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। इन चीजों की खरीदारी करने से परिवार में तनाव, विवाद और मानसिक अशांति बढ़ सकती है।

4. झाड़ू
सूर्यास्त के बाद नई झाड़ू खरीदना शुभ नहीं माना जाता। ऐसी मान्यता है कि इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
5. दूध और काले रंग की वस्तुएं
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद दूध खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा काले रंग के कपड़े और चमड़े से बनी चप्पल-जूते खरीदना भी कुछ परंपराओं में अशुभ माना जाता है।
