Pitru Paksha 2026 Vastu Tips- पितृ पक्ष के दौरान घर से हटा दें चीजें, नकारात्मकता होगी दूर
दोस्तो हिंदू धर्म में पितृ पक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं, इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते है। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं और वास्तु से जुड़ी धारणाओं के अनुसार, पितृ पक्ष से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करना और लंबे समय से पड़ी अनुपयोगी चीजों को हटाना शुभ माना जाता है, आइए जानें इन किन चीजों को हटा देना चाहिए-

1. टूटी-फूटी चीजें घर से हटाएं
घर में लंबे समय से रखे टूटे बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटा फर्नीचर या अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को छांटकर हटा दें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, टूटी चीजों को लंबे समय तक घर में रखना उचित नहीं माना जाता।
2. सूखे और मुरझाए पौधे निकालें
घर में रखे ऐसे पौधे जो पूरी तरह सूख चुके हैं या मुरझा गए हैं, उन्हें हटा देना चाहिए। वहीं, स्वस्थ और हरे-भरे पौधे घर के वातावरण को बेहतर और जीवंत बनाए रखने में मदद करते हैं।
3. बंद पड़ी घड़ियों को ठीक करें या हटाएं
अगर घर में कोई घड़ी लंबे समय से बंद पड़ी है, तो उसे ठीक करवा लें। यदि वह उपयोग के लायक नहीं है, तो उसे हटा देना बेहतर है। वास्तु मान्यताओं में बंद घड़ी को लंबे समय तक घर में रखना उचित नहीं माना जाता।

4. अनावश्यक सामान और कबाड़ साफ करें
पितृ पक्ष से पहले स्टोर रूम, अलमारी और घर के कोनों की भी सफाई करें। पुराने अखबार, बेकार डिब्बे, टूटे सामान, अनुपयोगी फर्नीचर और लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाली वस्तुओं को अलग करें।
5. पूजा स्थल और मुख्य द्वार की सफाई करें
घर की सामान्य सफाई के साथ पूजा स्थल, मुख्य द्वार और उसके आसपास के स्थान को भी साफ रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्वच्छ वातावरण में पूजा, तर्पण और अन्य धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाता है।
