कई बार ऐसा होता है कि हम अपने फोन में मौजूदा गेम्स को खेल कर बोर हो जाते हैं। ऐसे में हम बार बार फोन में अलग अलग गेम्स तो डाउनलोड नहीं कर सकते हैं तो गूगल सर्च गेम्स खेलना एक अच्छा उपाय है लेकिन हम में से ज्यादातर लोगों को इन गेम्स के बारे में जानकारी नहीं होती है।

इसके लिए आपको बस कुछ कीवर्ड्स डाल कर सर्च करना होगा और उसके बाद आप बस गेम खेलना शुरू कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन 5 गूगल सर्च गेम्स के बारे में।

Atari Breakout

आपको गूगल सर्च में Atari Breakout टाइप करना होगा और उसके बाद आपको इमेज सेक्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद कुछ सेकण्ड्स इंतजार करने के बाद आपको कलरफुल ब्लॉक्स का स्टॉक, एक पिनबॉल और एक बार दिखाई देगी। आपको माउस पॉइंटर को मूव करना होगा और पिनबॉल को गिरने से बचना होगा। यह एक सिंपल गेम है जिस से आप बोर नहीं होंगे।

Solitaire

सभी को इस कार्ड गेम के बारे में जानकारी है। ये लगभग सभी मोबाइल और लैपटॉप्स में होता है। Solitaire लिख कर गूगल सर्च करें और अपने अनुसार डिफिकल्टी लेवल चुन कर खेलना शुरू हो जाइये।

Tic Tac Toe

यह गेम हम सभी ने अपने बचपन में यह गेम बहुत खेला है। क्लासरूम में नोटबुक के पीछे वाले पेज पर अक्सर स्टूडेंट्स यह गेम खेलते दिख जाते थे। आपको यह गेम गूगल सर्च में भी दिख जाएगा। इस से आप अपने बचपन की यादों को ताजा कर सकते हैं।

Zerg Rush

यह एक खेलने लायक गेम है जो गूगल ने ही बनाया है। इसमें आपको स्माल 'o' पर क्लिक करते रहना होगा।

Pacman

यह एक ओल्ड क्लासिक आर्केड गेम है। अपने फ्री टाइम के समय खेलने के लिए ये गेम भी एकदम बढ़िया है।

Related News