कई बार हमारे पास ऐसे फोन पड़े रहते हैं जो हमारे कोई काम नहीं आते हैं। हम नया फोन ले लेते हैं तो पुराना फोन ऐसे ही पड़ा रहता है। हम इस फोन को कई बार बेचना नहीं चाहते हैं। लेकिन आप इसे एक सिक्योरिटी कैमरा बना सकते हैं। या उदाहरण के लिए आप इसे एक मेकशिफ्ट गूगल होम स्पीकर की तरह इस्तेमाल में ले सकते हैं।

सब से पहले आपको अपने पुराने फोन में एक सिक्यूरिटी कैमरा ऐप का चुनाव करना होगा। कई एप्स में आपको एक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। जैसे इनमें आपको लोकल स्ट्रीमिंग, क्लाउड स्ट्रीमिंग, रिकॉर्डिंग आदि की सुविधा मिलती है। इसके अलावा फुटेज को रिमोटली या लोकली स्टोर करने की भी सुविधा मिलती है।

एक बार सेटअप हो जाने के बाद आप अपने होम या घर को किसी भी जगह से सिक्यूरिटी कैमरा को कंट्रोल कर पाएंगे। सबसे बढ़िया तरिका यह है कि आप अपने फोन को एक सिक्यूरिटी कैमरा यानी अल्फ्रेड के तौर पर इस्तेमाल करें। यह एक क्रॉस-प्लेटफार्म है।अल्फ्रेड फ्री है, और आपको आपको लाइव फीड का रिमोट व्यू प्रदान करता है, इसके अलावा आपको मोशन डिटेक्शन भी मिलता है।

क्या करें

सबसे पहले आपको एंड्राइड या iOS स्टोरेज पर जाकर अल्फ्रेड ऐप को अपने नए और पुराने दोनों ही फोंस में डालना होगा।
इसके बाद आपको स्टार्ट बटन नजर आने वाला है, इसपर क्लिक करने के बाद आप आगे जायेंगे तो आपको व्यूवर मिलने वाला है, इसे सेलेक्ट करके आगे बढें।
अब आपको यहाँ आपसे साइन इन करने के लिए कहा जाने वाला है, आप अपने गूगल अकाउंट से इसे साइन इन कर सकते हैं। आपको एक गूगल अकाउंट की जरूरत यहाँ होने वाली है।
अपने पुराने फोन में भी आपको ऐसा ही कुछ करना होगा, हालाँकि पुराने फोन में आपको व्यूवर के स्थान पर कैमरा को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको यह भी सुनिश्चित करना होगा कि दोनों ही फोंस में एक ही अकाउंट से आपने साइन इन किया है।
अब आपका सेटअप पूरी तरह से हो चुका है, अब आपको अपने फोन को अपने घर में सही स्थान पर लगना होगा, जिसके बाद आपको सही जानकारी अपने अन्य फोन पर मिलती रहने वाली है।

Related News