गणतंत्र दिवस आने वाला है। ऐसे में व्हाट्सप्प पर देश भक्ति से जुड़े मैसेजेस की मानों झड़ी लग जाती है। सभी अपने दोस्तों, चाहने वालों, रिश्तेदारों आदि को ये मैसेज आदि भेजते हैं या स्टेटस लगाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही संदेश और अनमोल वचन के बारे में बताने जा रहे हैं। नजर डालिए इन स्टेटस और अनमोल वचन पर।

बचपन का भी वो एक दौर था, गणतंत्र में भी ख़ुशी का शोर था। ना जाने क्यों में इतना बड़ा हो गया, इंसानियत में मजहबी बैर हो गया।

वीरों के बलिदान की कहानी है ये, माँ के कुर्बान लालों की निशानी है ये, यूँ लड़ लड़ कर इसे तबाह ना करना, देश है कीमती उसे नीलाम ना करना।

भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान, दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान, सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास, इसीलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे, हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे, देश के लिए एक-दो तारीख नही, भारत माँ के लिए ही हर सांस रहे।

कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

Related News