नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो साल 2020 के इन 5 बेहतर फ़ोन में से अपने लिए चुने फ़ोन, हम आपको आज बताएँगे कौन से 5 स्मार्टफोन्स इस दौरान सबसे ज्यादा खरीदे गए हैं। लिस्ट में 5 फ़ोन शामिल हैं।

Apple iPhone 11: ऐपल ने साल 2020 के पहले छह महीनों मं अपने 2019 लाइनअप के स्टैंडर्ड डिवाइस के 3.77 करोड़ यूनिट्स की सेल की है। iPhone 11 की शुरुआती कीमत अभी 64,900 रुपये है।

Samsung Galaxy A51: सबसे पॉप्युलर ऐंड्रॉयड डिवाइस के तौर पर 2020 के पहले छह महीने में Galaxy A51 सामने आया है। इस फोन के 1.14 करोड़ यूनिट्स की सेल इस दौरान हुई और सैमसंग फोन को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Redmi Note 8: रिपोर्ट की मानें तो शाओमी के Redmi Note 8 को साल के पहले छह महीनों में 1.1 करोड़ बार खरीदा गया है। यह बजट स्मार्टफोन अभी 12,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro: शाओमी की नोट सीरीज के डिवाइसेज काफी पॉप्युलर हैं और पावरफुल फीचर्स वाले Redmi Note 8 Pro को 2020 की पहले छमाही में 1.02 करोड़ बायर्स ने खरीदा है। इस फोन की शुरुआती कीमत 17,000 रुपये है।


Xiaomi Redmi 8A: लिस्ट में शामिल सबसे कम कीमत का स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 8A है। इस फोन के करीब 73 लाख यूनिट्स की ग्लोबली सेल हुई और भारत में इसकी कीमत 7,499 रुपये है।

Related News