सबसे बड़ी वेब सर्च इंजन कंपनी गूगल ने आज भारत के महान क्रिकेटर 'दिलीप सरदेसाई' को डूडल बनाकर याद किया हैं। गूगल ने ये डूडल दिलीप सरदेसाई के 78वें जन्मदिवस के मौके पर बनाया हैं। आपको बता दे दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को गोवा में हुआ था।

दिलीप सरदेसाई ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1959-60 में यूनिवर्सिटी के बीच होने वाली रोहिंटन बारिया ट्रॉफी से की थी। उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में भारत के लिए कुल 30 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने दो दोहरे शतक सहित 5 शतक लगाए थे।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में उन्हें विदेशी धरती पर पहला दोहरा शतक लगाने के लिए जाना जाता हैं। सरदेसाई को स्पिन बॉलिंग के खिलाफ भारत का सबसे महान बल्लेबाज कहा जाता था। विजय मर्चेंट ने उन्हें ‘द रेनासांस मैन ऑफ इंडिया’ नाम दिया था।

इस महान भारतीय क्रिकेटर ने अपने आखिरी टेस्ट मैच में 79-87 रन की पारी खेली जिस वजह से टीम इंडिया मैच ड्रॉ करने में कामयाब रही। दिलीप सरदेसाई का एक बेटा हैं, जो जाने माने पत्रकार हैं। उनका नाम राजदीप सेवाई हैं।

दिलीप सरदेसाई की पत्नी नंदनी पंत भारतीय सेंसर बोर्ड की सदस्‍य होने के साथ साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वही उनकी बेटी शोनाली वॉशिंगटन में स्थित वर्ल्‍ड बैंक में सोशल साइंटिस्‍ट के रूप में कार्यरत हैं। आज गूगल ने भारत के इस महान क्रिकेटर को याद किया हैं।

Related News