चीनी स्मार्टफोन का रेड्मी 6 ए सस्ता हो गया है। यह एक शानदार स्मार्टफोन है जो बेहतरीन फीचर्स की पेशकश करता है और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसे हम 6000 रुपए की कीमत में सबसे बेस्ट कह सकते हैं। आइये जानते हैं आखिर क्यों?

परफॉर्मेंस
डिवाइस मीडियाटेक के नए प्रोसेसर हेलीओ ए 22 के साथ आता है। इसके अलावा यह 12 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। डिवाइस इंटरनेट सर्फिंग, वीडियो देखना, गेमिंग और फोटोग्राफी के लिए सही विकल्प है।

कैमरा
डिवाइस का कैमरा भी अच्छा है। इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सेंसर है। डिवाइस में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस फीचर भी शामिल है और इसका अपर्चर f/2.2 है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है।

रेड्मी 6 ए के स्पेसिफिकेशंस
रेड्मी 6 ए एंड्रॉइड 8.1 ओरियो बेस्ड M I U I 9 पर चलता है। डिवाइस 18: 9 रेश्यो के साथ 5.45-इंच एचडी + (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी रैम 2 जीबी है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000mAh है।

Related News