इंटरनेट की दुनिया में एक ऐसा वीडियो गेम हैं, जो अन्य गेम्स को कड़ी टक्कर दे रहा हैं। कई सारे वीडियो गेम्स, गेमिंग की दुनिया में मौजूद हैं। आज हम एक ऐसे ऑनलाइन वीडियो गेम की बात कर रहे हैं जो इंटरनेट की दुनिया में इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

पाठकों हम बात कर रहे हैं 'Fallout 4' की। इस गेम की दुनिया दीवानी हो रही हैं। विश्व भर में इस वीडियो गेम को लोगों द्वारा ऑनलाइन खेला जा रहा हैं। इस गेम को साल 2015 में रिलीज़ किया गया था। बेहद ही कम समय में इस गेम ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की हैं।

बता दे इस गेम ने रिलीज के पहले ही दिन इस गेम ने 750 मिलियन डॉलर की कमाई की थी, जोकि ऑनलाइन गेमों की दुनिया में यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। गेमिंग साइट 'स्टीम' के मुताबिक इस गेम को एक समय में 4,50,000 लोगों ने एक साथ खेला जो रिकॉर्ड बन गया।

इस गेम का क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है, लोग इसे जमकर खेल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे इस गेम की पहली सीरीज 1997 में रिलीज हुई थी। गेम में साल 2161 की पृष्ठभूमि को दर्शाया गया हैं। इस गेम में अमेरिका और चीन के बीच परमाणु युद्ध दृश्य बनाया गया हैं।

यह गेम एक संभावित और काल्पनिक घटना पर आधारित हैं। मेरिका और चीन के बीच परमाणु युद्ध की संभावित लड़ाई के बीच कुछ लोग बच जाते हैं और आगे की जिंदगी के लिए संघर्ष करते हैं। यह दिलचस्प गेम इसी कहानी पर आधारित है।

Related News