वॉइस कॉलिंग से ज्यादा आजकल वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल किया जाने लगा हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कुछ ऐसे पॉपुलर वीडियो कॉलिंग ऐप्स के बारे में जो यूज़र्स द्वारा बेहद पसंद किये जा रहे हैं। चलिए जानते हैं।

गूगल डुओ

इस लिस्ट में पहला नंबर आता हैं 'गूगल डुओ' का, गूगल डुओ गूगल दवरा तैयार किया गया एप हैं। वीडियो कॉलिंग के लिए इस एप को सबसे बेहतरीन माना जाता हैं। बिना किसी रूकावट के वीडियो कॉलिंग करने में सक्षम ये एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्जन पर उपलब्ध है। अभी तक इस एप में ग्रुप वीडियो कॉल को शामिल नहीं किया गया है।

फेसबुक मैसेंजर

सोशल मीडिया साइट फेसबुक का ये एप 2 बिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता हैं। यह गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं। वीडियो कॉलिंग के लिए यह एक अच्छा एप हैं। आजकल इसका इस्तेमाल कई लोगों द्वारा किया जाने लगा हैं।

स्काइप

सबसे पुराने वीडियो कॉलिंग एप में से एक इस एप को माइक्रोसॉफ्ट ने तैयार किया था। इस एप का इस्तेमाल शुरुआत में सिर्फ विंडोज पीसी में ही किया जा सकता था। लेकिन अब इस मेसेजिंग एप का इस्तेमाल एंड्राइड में किया जा सकता हैं। स्काइप की वीडियो और साउंड क्वालिटी काफी अच्छी है।

Related News