गेम्स के लिए सब का अपना एक अलग टेस्ट होता है। कुछ लोगों को रेसिंग गेम्स पसंद होते हैं तो कुछ लोग एडवेंचर गेम्स को पसंद करते हैं। कुछ लोग पज़ल गेम्स खेलना पसंद करते हैं तो कुछ लोग एक्शन गेम्स। लेकिन पिछले कुछ सालों से एंड्राइड डिवाइसेज के लिए बहुत से हॉरर गेम्स भी आ गए हैं। वीआर हेडसेट्स के आने के साथ लोगों की हॉरर गेम्स को ले कर रूचि बढ़ गई है। आज हम आपको सब से बेस्ट हॉरर गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन गेम्स के बारे में।

Another World

यह गेम 1990 के एक गेम का एक पोर्ट है। इसमें आप एक साइंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे जो कि एक दूसरी दुनिया में जा कर खत्म होती है। यहाँ एक वुल्फ मॉन्स्टर आपका पीछा करेगा। घर तक का रास्ता ढूंढ़ने के लिए आपको कई पजल्स को भी सॉल्व करना होगा। यह गेम हॉरर नहीं है लेकिन इसका एटमॉसफेयर थोड़ा डरावना है। यह गेम फ्री नहीं है बल्कि इसके लिए आपको $3.99 का भुगतान करना होगा।

Dead Effect 2

Dead Effect 2 एक अजीब स्की-फाई शूटर गेम है। इसमे आप 3 कैरेक्टर्स में से एक का रोल प्ले करेंगे। आपका गोल लेवल-अप करना होगा। इसके अलावा आपको नए हथियार ढूंढ़ने होंगे और बुरे लोगों को हराना होगा। इसके ग्राफ़िक्स भी काफी अच्छे है। यह भी एक हॉरर गेम नहीं है लेकिन शूटिंग थोड़ी हॉरर है।

The Five Nights at Freddy's series

यह सब से पॉपुलर हॉरर गेम्स है। आपको लिविंग रोबोट्स पर नजर रखनी होगी। ये आपको मारने की कोशिश करेंगे। लेकिन आप सर्वाइव कर के इस गेम को जीत सकते हैं। इस गेम के लिए आपको $2.99. का भुगतान करना होगा।

Related News