आईफोन जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी एप्पल आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक हैं। महंगे प्रोडक्ट्स और बढ़िया टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले एप्पल के प्रोडक्ट्स लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। एप्पल के प्रोडक्टस की दीवानगी लोगों में इस कदर हैं कि कंपनी के प्रोडक्ट मार्किट में आने से पहले ही लोगों द्वारा बुक करवा दिए जाते हैं। एप्पल अपने शानदार आईफोन के लिए काफी मशहूर है।

हमारा ये आर्टिकल दुनिया की सबसे अमीर कंपनी एप्पल पर आधारित हैं। एप्पल कंपनी आईफोन के अलावा आईपैड और लैपटॉप का भी निर्माण करती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं एप्पल के कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में जो बाज़ार में बुरी तरीके से फ्लॉप रहे और फिर बंद हो गए। दरअसल इन फ्लॉप प्रोडक्ट्स को कंपनी ने अपने शुरुआती एक्सपेरिमेंट दौर में आजमाया था।

आईपोड हाई-फाई (iPod Hi-Fi)


वर्ष 2006 में कंपनी ने इस सप्पकार सिस्टम को लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 349 डॉलर यानी करीब 23,250 रुपए रखी गई। बाज़ार में लोगों ने एप्पल के इस प्रोडक्ट में कोई रूचि नहीं दिखाई। जिसके बाद इसे साल 2007 में बंद कर दिया गया।

Macintosh TV


वर्ष 1993 में एप्पल ने Macintosh TV का निर्माण किया। शुरुआत में बनाये गए टीवी के 10,000 यूनिट्स भी बाज़ार में पूरे नहीं बिक सके। जिसके चलते इसी साल कंपनी ने इस प्रोडक्ट का उत्पादन बंद कर दिया।

Apple USB Mouse


कंपनी ने Hockey puck mouse के नाम से वर्ष 1998 में इसे बाज़ार में उतारा। लोगों ने एप्पल के इस प्रोडक्ट बुरी तरह से नकार दिया। बस फिर कंपनी ने माउस को भी बाज़ार से उठवा दिया और उत्पादन भी बंद किया।

Apple Bandai Pippin


सीडी प्लेयर के साथ आने वाले इस मल्टीमीडिया कंसोल को एप्पल ने वर्ष 1995 में लॉन्च किया था। बाज़ार में इस प्रोडक्ट की खस्ता हालत देख कंपनी ने इसे भी वर्ष 1997 में बंद कर दिया।

Apple Quick Take


एप्पल का पहला डिजिटल कैमरा जिसे वर्ष 1994 में लॉन्च किया गया था। उस समय के हिसाब से यह कैमरा रील पर आधारित था। अच्छी शुरुआत के बाद भी बाज़ार में इसका प्रभाव ख़त्म होता चला गया। और इसे साल 1997 में बंद कर दिया गया।

Related News