गेम्स खेलने का अपना अलग ही मजा है। जब हम बोर हो रहे होते हैं या करने को कुछ नहीं होता है तो ऐसे में वीडियो गेम खेल कर ही हम अपना वक्त काटते हैं। समय समय पर अलग अलग गेम्स भी लांच किए जाते हैं और समय के साथ अलग अलग गेम पॉपुलेरिटी में भी रहते हैं। अभी PUBG गेम सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इस से पहले पोकीमोन गो, सबवे सर्फर, कैंडी क्रश और अन्य गेम्स पॉपुलर रहे हैं। लेकिन आज हम कुछ ऐसे गेम्स की बात करने जा रहे हैं जो सबसे विवादित रहे हैं और इन गेम्स को हटाने की मांग भी की गई है। इनमे से कुछ गेम्स को बैन भी किया जा चूका है। तो आइये जानते हैं दुनिया के 6 सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल गेम्स के बारे में।

1. टॉम्ब रैडर
वजह- अश्लीलता

जैसे ही यह गेम मार्केट में आया लोग इसके पीछे पागल हो गए थे और सभी को ये गेम बेहद पसंद भी आया था। इस गेम में कई नए फीचर्स के साथ लीड कैरेक्टर लारा का काफी बोल्ड रोल था। इस गेम में लारा कई सारे कारनामे करती दिखाई गई है। इस गेम के विवादों के चलते इसे बैन कर दिया गया था।

2. बुली
वजह- जरूरत से ज्यादा एक्शन

इस गेम में ढेर सारा एक्शन था और वो जरूरत से ज्यादा था इसी कारण पेरेंट्स ने इसे बैन करने की मांग की। इस खेल में स्कूली बच्चों के हिसाब से कुछ ज्यादा ही मारधाड़ थी। इस गेम में विलन एक 15 साल का एक स्कूली बच्चा था जिस से कि प्लेयर्स को लड़ना होता था।

3. एथनिक क्लेंजिंग
वजह- रंग भेद

यह गेम अपने रेसिस्म के चलते विवादों में घिर गया था। रेसिस्म यानि रंग भेद इस गेम में काफी दिखाया गया था। इस खेल में गोरे लोग काले लोगों को मारा करते थे। इसलिए लांच के कुछ दिनों बाद ही इस गेम को बैन कर दिया गया।

4. मुस्लिम मैसाक्रे
वजह- डिस्ट्रक्टिव मैसेज

नाम सुनते ही समझ आ गया होगा कि यह गेम विवादों में क्यों आया। इस खेल का हीरो एक एक कर के सारे मुस्लिम्स को मार गिराता था। इसलिए इस गेम को लांच होते ही बैन कर दिया गया।

5. लेफ्ट 4 डेड 2
वजह- एक्शन और डर

यह गेम बेहद भयानक था। ढेर सारे एक्शन के साथ इस गेम को खेलने वाले डर के भी शिकार हो जाते थे। इसके भयानक ग्राफिक्स की वजह से बच्चे भी इस गेम को खेलते समय डर जाते थे। इसी वजह से इस खेल को बैन कर दिया गया था।

6. साइलेंट हिल
वजह- ग्राफिक वॉयलेंस

कोनामी ने 1999 में इस खेल को रिलीज किया गया था। इस खेल में लाशों को बुरी हालत में लटकते हुए दिखाया जाता था। इस भयानक गेम को भी इसलिए बैन कर दिया गया।

Related News