नोकिया कार्पोरेशन फिनलैंड की बहुराष्ट्रीय संचार कंपनी है। इसका मुख्यालय फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पड़ोसी शहर कैलानिएमी एस्प्रो में स्थित है। नोकिया वायरलेस, वायर्ड दूरसंचार पर कार्य करती है। नोकिया में लगभग 112,262 कर्मचारी, 120 अलग-अलग देशों में कार्य करतें हैं। इसका व्यापार 150 विभिन्न देशों में फैला हुआ है। एक वक्त नोकिया दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी थी।

नोकिया की स्थापना सन् 1865 को हुई। नोकिंविरता नदी के पास टाऊन ऑफ़ नोकिया में स्थानांतरित होने पर नोकिया को यह नाम इसी नदी के नाम पर पड़ा है। एचएमडी ग्लोबल एक मोबाइल फोन कंपनी है जो फिनलैंड के एस्पू में नोकिया के मुख्यालय वाली इमारत में स्तिथ थी। नोकिया ब्रांड को पूर्व नोकिया कर्मचारियों द्वारा लाइसेंस प्राप्त है, जिन्होंने एचएमडी ग्लोबल की स्थापना की और 2017 में इस बरफ के एंड्रॉइड उपकरणों को बाजार में पेश किया।

नोकिया ने 1960 के दशक के बाद से व्यापारिक और सैन्य मोबाइल रेडियो संचार प्रौद्योगिकी का निर्माण करना प्रारम्भ कर दिया। नोकिया ने 1971 में सलोरा के साथ मिलकर फोन का निर्माण किया। नोकिया 14 सालो से विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता थी पर 27 अप्रैल 2014 को सेमसंग ने नोकिया की स्थति गिरा दी और स्वयं पहले स्थान पर आ गयी।

Related News