इंटरनेट डेस्क। गूगल मैप्स अब लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी हो चुका है। इसमें कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो लोगों द्वारा बहुत ही पंसद किए जाते हैं। यूजर्स की मांग पर अब गूगल मैप्स की ओर से रियल टाइम लोकेशन शेयर का फीचर दे दिया गया है। अब गूगल मैप्स के यूजर्स किसी अन्य के साथ रियल टाइम लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

रियल टाइम लोकेशन फीचर का उपयोग करने का ये है प्रोसेस:
-इसके लिए एप्स में अपनी प्रोफाइल पर टैप करनी होगी।
-इसके बाद लोकेशन शेयरिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब जानकारी मांगी जाएगी कि आप कितने समय के लिए अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं।
-अब उस कॉन्टेक्ट का चयन करना होगा जिस पर आपको लोकेशन शेयर करना है। -गूगल मैप्स की लोकेशन को व्हाट्सएप जैसे एप्स पर भी शेयर किया जा सकता है।

-लोकेशन पर पहुंचने के बाद लोकेशन शेयर खुद बंद हो जाएगा।
- आप इस दौरान बैटरी परसेंटेज और चार्जिंग की स्थिति भी देख सकते हैं।

PC: amarujala

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News