इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों को साइबर ठगी का सामना करना पड़ रहा है। छोटी सी गलती के कारण लोगों के बैंक खाते खाली हो जाते हैं। साइबर ठगों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से भी लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। आज हम आपको साइबर ठगी से बचने के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं।

किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आने पर अपको तुरंत उसे रिप्लाई नहीं करना चाहिए। आपको पहले पहले नंबर की जांच करनी चाहिए। साइबर ठगों द्वारा बैंक, डिलीवरी सर्विस और सरकारी एजेंसी के नाम से लोगों को मैसेज भेजा जाता है। वह इनके माध्यम से लोगों को डराकर अपना शिकार बनाते हैं। आपको इनके वेब लिंक को अनदेखा कर लेना चाहिए।

अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इन लिंक के कारण फोन में मैलवेयर या वायरस डाउनलोड हो सकते हैं। वह बैंक अकाउंट नंबर, इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड की डीटेल भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

PC: business-standard

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News