इंटरनेट डेस्क। दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा फेसबुक का उपयोग किया जाता है। इसमें कई प्रकार के फीचर दिए गए हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग फेसबुक पर आने वाले गेम रिक्वेस्ट से परेशान हैं। अगर आप भी इसी प्रकार की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज हम आपकी इस परेशानी का दूर करने का प्रोसेस बताने जा रहे हैं। हम आपको फेसबुक पर गेम रिक्वेस्ट बंद करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

ये है गेम रिक्वेस्ट को ब्लॉक करने का प्रोसेस:
-सबसे पहले आपको फेसबुक लॉगिन कर राइट साइड में त्रिकोण आइकन पर क्लिक करना होगा।
-अब सेटिंग्स में सामने खुले टैब में बाईं तरह दिख रहे ब्लॉकिंग पर क्लिक करना होगा।

- इसेक बाद मैनेज ब्लॉकिंग का पेज ओपन होगा, जिसके सबसे नीचे ब्लॉक ऐप्स का ऑप्शन नजर आएगा।
- अब जिस गेम का रिक्वेस्ट बंद करना है उसका नाम लिखें।
-इसके बाद सामने आए नाम पर क्लिक करते ही संबंधित गेम ब्लॉक हो जाएगा।

PC: indiatoday

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News