इंटरनेट डेस्क। क्या आपने दस साल से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है? अभी आपके पास अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवाने का मौका है। जिन लोगों ने अपने आधार कार्ड को दस साल से अपडेट नहीं करवाया है वह 14 मार्च 2024 तक इसे फ्री में अपडेट करवा सकते हैं।

इसके बाद आपको आधार अपडेट करवाने के लिए शुल्क देना होगा। इससे पहले आधार को फ्री में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 तय की गई थी, इसके बाद इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। आप जल्द ही अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवा लें।

इसके लिए आपके पास केवल सात दिन समय ही बचा हुआ है। आधार कार्ड व्यक्ति की जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। ये पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी उपयोग किया जाता है। इसका सभी सरकारी योजना में उपयेाग किया जाता है।

PC: fisdom

Related News