बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान मशहूर का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। वह 71 साल की थीं। सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात 1.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।


सरोज खान की शादी महज 13 साल की उम्र में हो गई थी। उन्होंने 43 साल के डांस मास्टर बी सोहनलाल से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। बी सोहनलाल की इससे पहले भी शादी हो चुकी थी। वह चार बच्चों के पिता भी थे। सरोज खान ने अपनी शादी के बारे में एक इंटरव्यू में बताया कि जब मेरी शादी हुई उस वक्त मैं स्कूल जाया करती थी। मुझे नहीं पता था कि शादी के मायने क्या होते हैं। एक दिन मास्टर सोहनलाल ने उनके गले में एक धागा बांध दिया। उन्हें लगा कि उनकी शादी हो गई है।



सरोज खान की इस शादी में काफी परेशानियां आई थी। सरोज खान को पता नहीं था कि उनके पति पहले से ही शादीशुदा हैं। बेटे राजू खान के जन्म के बाद उन्हें इस बारे में पता चला। उस समय वह 14 साल की थीं। साल 1965 में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उसकी आठ महीने बाद ही मृत्यु हो गई थी।

सरोज खान के बच्चों को उनके पति ने नाम देने से इंकार कर दिया। इस कारण दोनों अलग हो गए। हालांकि सोहन के हार्ट अटैक आने के बाद दोनों फिर एक हुए। इस दौरान उनकी बेटी कुकु का जन्म हुआ। सरोज ने दोनों की परवरिश अकेले की थी। लेकिन उनके जवानी की तस्वीर देख आपको यकीं नहीं होगा कि वो उन दिनों किसी एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती थी।


Related News