अगर आप अपने लिए नया फ़ोन खरीदने की सोच रहे है तो Samsung की तरफ से जल्द भारत में नया 5G फोन लॉन्च किया जाएगा। यह M सीरीज का सस्ता स्मार्टफोन Galaxy M42 होगा। फोन को भारत में 20 से 25 हजार रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung ने भारत में इस साल कई प्रीमियम 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Samsung का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold2 भारत में 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा Galaxy S21 के तीन वेरिएंट को भारत में 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy M42 स्मार्टफोन में Knox सिक्योरिटी मिलेगी। जो स्मार्टफोन की संवेदनशील जानकारी को खतरनाक मैलिशियस और मैलवेयर से सुरक्षित रखती है। Galaxy M42 5G स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon, Samsung.com और सेलेक्टेड रिटेल चैनल से खरीदा जा सकेगा।


Samsung की तरफ से Galaxy S20 Fan एडिशन को भी 5G वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। दरअसल कंपनी अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M42 के जरिए भारत में बड़े मार्केट में उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।

Related News