'सुपर मारियो' गेम अपने बचपन में आप सभी ने खेला होगा। इसे 'निंटेंडो' नाम की कंपनी ने बनाया था। अपने फ्री टाइम में आप इस खेल को खेलना पसंद करते होंगे। सबसे पहले जो मारियो आया था वो हमारे लिए बेस्ट हैं। हालांकि उसके बाद इस गेम के लिए कई वर्जन आ गए हैं, जिनमें आपका फेवरेट मारियो और अधिक शक्तिशाली हो गया हैं। हमारी नजर में कुछ ऐसे गेम्स हैं जिन्हें एक बार फिर देखकर अपने बचपन में खो जाएंगे। जानते हैं।

सुपर मारियो

यह बचपन का दुलारा और प्यारा गेम हैं। इसकी दीवानगी कम होने का नाम ही नहीं लेती हैं। इसकी सफलता को देखते हुए इसके कई वर्जन बनाये गए।

कॉन्ट्रा

ये 90 के दशक का दूसरा सबसे लोकप्रिय गेम हैं। कई सालों तक निंटेंडो का ये गेम गेमिंग कंसोल पर रहा हैं। अगर आपने इसे नहीं खेला हैं जरूर खेलिए।

स्ट्रीट फाइटर

उस दौर का ये शानदार एक्शन गेम हैं। 90 के दशक में मार्शियल आर्ट्स और स्ट्रीट फाइट वाला ये एक्शन गेम लोगों का मनोरंजन करने में सफल रहा।

डक हंट

उस दौरा का सबसे शानदार एडिक्टिव गेम हैं। इसमें अपने कुत्ते के लिए बतख को मारना होता था। तीन बार गोली चलाने में आप सफल तो पॉइंट्स मिलते थे।

रोड रैश

इस गेम में रेसिंग करते-करते प्लेयर्स आपस में झगड़ने लगते थे। इस गेम में बाइक को स्पीड में भगाते हुए आगे बढ़ाने वाला ये गेम कई लोगों की जान था।

Related News