गेमिंग का अपना एक अलग मजा होता है और यदि गेम्स यदि दोस्तों के साथ खेला जाए तो ये मजा 4 गुणा बढ़ जाता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। ये गेम्स इतने जबरदस्त है कि आपको इनकी आदत हो जाएगी। आइये जानते हैं इन गेम्स के बारे में।

Royal Revolt 2: यह गेम 1 करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके है। यह 4.5 रेटिंग के साथ है। गेम 78 एमबी है।

फीचर्स- इस गेम में कई राउंड होते हैं और उनके लिए एक निर्धारित समय होता है। गेम में आपको खुद के एक सेना मिलती है जैसे जैसे आप गेम में आगे बढ़ते जाएंगे आपको अपनी सेना बढ़ानी होगी।

Bomb Squad: यह गेम 1 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके है। यह 4.5 रेटिंग के साथ है, है, जिसे 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। गेम की साइज 55एमबी है।

फीचर्स- यह गेम Bomberman का एक तरह से 3डी अपग्रेड वजर्न है। इसमें दुश्मनों से बच कर आपको बम लगा कर भागना होगा। गेम काफी सिंपल और मजेदार है।

Sea Battle 2: यह गेम 1 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके है। यह 4.6 रेटिंग के साथ है। गेम की साइज 31 एमबी है।

फीचर्स- यह गेम Battleship गेम पर बना है। इसमें आपको मल्टीप्लेयर ऑप्शन भी मिलेगा। गेम को आप 2 तरह से खेल सकते हैं। जिनमे connection over bluetooth और pass-by-pass शामिल हैं।

Olympus Rising: यह गेम 10 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके है। यह 4.6 रेटिंग के साथ है, जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। गेम 83 एमबी मेमोरी के साथ है।

फीचर्स- इसमें आपको अपने किले को बचाने के साथ साथ दूसरों का किला जीतना होगा। गेम का ग्राफिक्स 3डी है और इसकी म्यूजिक भी शानदार है। इसमें आपको हीरोज की मदद से गेम जीतना होगा।

Related News