टेक्नोलॉजी डेस्क। फिनलैंड की लोकप्रिय मोबाइल कंपनी नोकिया ने भारत में अपने कई मोबाइल फोन और टीवी उतारे जो आज भी लोगों के पास आपको आसानी से देखने को मिल जाएंगे, हालांकि बाजार में नोकिया एंड्राइड मोबाइल बहुत ही कम देखे जा रहे हैं। खबरों के अनुसार फिनलैंड की लोकप्रिय मोबाइल कंपनी नोकिया भारत में जल्द अपना पहला लैपटॉप Nokia PureBook X14 लॉन्च करने वाली है। खबरों की मानें तो नोकिया के इस लैपटॉप को Intel Core i5 processor के साथ लॉन्च किया जाएगा। आज हम आपको नोकिया के लैपटॉप Nokia PureBook X14 की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

यह होंगे लैपटॉप Nokia PureBook X14 के कमाल के फीचर्स और कीमत

1.खबरों की माने तो नोकिया प्योरबुक एक्स14 को भारत में 90,000 रुपये में लॉन्च किया जाएगा।

2.नोकिया के इस लेपटॉप को डॉल्बी एटमॉस साउंड क्वॉविटी और फुल साइज कीबोर्ड के साथ ही बड़े टचपैड के साथ पेश किया जाएगा।

3.ब्लैक कलर में लॉन्च किए जाने वाले नोकिया के इस लैपटॉप का वजन महज 1.1 किलोग्राम है। साथ ही इसे एक टीबी मेमोरी और 8 से 12 जीबी रैम ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

Related News