फोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं और आज से कई सालों पहले तक बहुत ही बेसिक फोन्स का इस्तेमाल किया जाता था। इन फोन को एक बार चार्ज करने पर ये आराम से 2-3 दिन चल जाते थे। लेकिन आज-कल फोन को दिन में एक बार चार्ज जरूर करना पड़ता है। हाल ही में एक ऐसा वाकया सामने आया जिसे जानकार आप दंग रह जाएंगे। एक शख्स को 19 साल पुराना फोन अलमारी में मिला।

दरअसल, यह मामला है इंग्लैंड के शहर एलेस्मीरे पोर्ट का, जहां केविन नाम का व्यक्ति अपनी अलमारी में किसी चीज की तलाश कर रहा था इसमें उसे पुराना 3310 फोन मिला जो कि चालू हालत में था। केविन ने इस फोन को 19 साल पहले खरीदा था। नोकिया के फोन शुरुआत से ही अपनी क्वालिटी के बारे में जाने जाते हैं।

हुआ चौंकाने वाला वाक्या

जब केविन ने इस फोन को ऑन किया तो 19 साल बाद भी ये फोन ऑन हो गया। ऑन होने के साथ साथ इसमें बैटरी भी 70% थी। जिसे देखकर खुद केविन भी चौंक गए। ये फोन 2000 में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन का नया एडिशन भी लॉन्च हो चूका है।

केविन का कहना है कि, यह काफी दंग करने वाली बात है कि, फोन अभी तक 70% चार्ज है। केविन को ये भी नहीं पता कि इस फोन का चार्जर भी उनके पास है या नहीं, या उन्होंने इस फोन को कब चार्ज किया? हालाकिं नोकिया के फ़ोन्स की बैटरी काफी अधिक चलती है लेकिन फिर भी 2 दिन में एक बार तो इसे चार्ज करना ही पड़ता था। ऐसे में नोकिया के इस फोन का 19 साल बाद भी 70% चार्ज मिलना आश्चर्यजनक है।

Related News