आजकल हर स्मार्टफोन में पैटर्न लॉक का ऑप्शन आता है। पैटर्न लॉक फोन की सुरक्षा के लिए लगाया जाता है। इससे कोई भी हमारा फोन नहीं खोल सकता। हमारी प्राइवेसी बनी रहती है। फोन में फोटोज, विडियोज और कई महत्वपूर्ण चीजें सेव होती है। अगर गलती से किसी अनजान व्यक्ति के हाथ हमारा फोन लग जाए तो डाटा लीक हो सकता है। इसलिए पैटर्न लॉक फोन की सुरक्षा को बनाए रखता है। लेकिन कई लोगो की आदत होती है कि आए दिन पैटर्न लॉक को बदलते रहते है।

ऐसे में कई बार ऐसा हो जाता है कि हम पैटर्न भूल जाते हैं। या फिर गलत पैटर्न डालने से फोन लॉक हो जाता है। ऐसे में उसके बाद वह फोन हमसें भी नहीं खुलता और परेशान होने के सिवा और कुछ नहीं बचता। अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। इसी समस्या से को सुलझाने के लिए आज आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आसानी से किसी का भी पैटर्न लॉक खोल सकते हैं। इस ट्रिक से आप अपना ही नहीं बल्कि दूसरों का भी एप लॉक खोल सकते हैं।


ऐसे काम करेगी ट्रिक- अगर आप किसी के फोन का पैटर्न लॉक उसको बिना बताएं खोलना चाहते है तो ऐसा मौका देखें जब फोन आपको खुला मिल जाएं। फिर सबसे पहले अपने स्मार्टफोन सैटिंग्स में जाएं। वहां पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे। वहां पर एप पर टैप करें। जैसे ही एप पर क्लिक करेंगे आपकी मोबाइल स्क्रीन पर एप्स की लिस्ट खुल जाएगी। फिर यहां आपको उस एप को चुनना है, जिसके जरिए आप एप लॉक लगाते हैं। उसके बाद Force Stop लिखा हुआ मिलेगा। उस पर क्लिक करें। जैसे ही Force Stop पर टैप करेंगे वहां पर misbehave करने के लिए कहा जाएगा। इसके लिए मैसेज दिखेगा। वहां पर इसे OK कर दें। इसके बाद पैटर्न लॉक वाली एप काम करना बंद कर देगी।

Related News