क्या आपको ब्लू वेले चैलेंज याद है? यह एक घातक गेम था जिसने दुनिया भर में बहुत सारी जाने ली थी। अब, मोमो चैलेंज, नाम का एक और गेम इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गेम को ब्लू वेले चैलेंज के सिद्धांतों पर काम करने का संदेह है, जिसने रूस और दुनिया के अन्य हिस्सों में कई किशोरों को प्रभावित किया है। भारत में भी आत्महत्या के मामले सुनने में आये हैं।

मोमो चैलेंज, जो व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन फेमस हो रहा है। डिजिटल एक्सपर्ट्स ने भी इस ऑनलाइन गेम के लिए अपनी कमर कस ली है जिसने अर्जेंटीना में एक युवक की जान ले ली है।

मोमो क्या है और यह कैसे काम करता है?

जो भी इसका टारगेट बनता है उन्हें मोमो को टेक्स्ट मैसेज करने के लिए चैलेंज किया जाता है। यह एक अननॉन नंबर है।

सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है उसमे एक अजीब से चेहरे वाली महिला नजर आती है। उसका चेहरा भी काफी डरावना है। डेली मेल के अनुसार यह जैपनीज़ डॉल आर्टिस्ट की एक डॉल से प्रेरित है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस खेल का उद्देश्य अभी तक समझ नहीं आया है लेकिन अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि यह यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकता है या आपको आत्महत्या करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। इस खेल को अर्जेंटीना में 12 वर्षीय लड़की की आत्महत्या का भी कारण माना जा रहा है।

संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, अर्जेंटीना और मेक्सिको जैसे देशों में मोमो से संबंधित मामलों की सूचना दी गई है। खेल की उत्पत्ति के बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Related News