इस समय देश में महिलाओं के सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल है जिसमें उनके प्रगति में रोड़ा परते समाज के नियम और युवाओं के बीच महिलाओं के लिए एक अलग तरह की धारनाओ का पैदा होना है। यही वजह है कि पिछले दिनों हमें देश के कई जगहों से महिलाओं के साथ दुरव्यवहार और बालात्कार जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में कई लोग अपने स्तर से महिलाओं के सुरक्षा के लिए पहल कर रहे है।


अब इनमें हाल के समय में वीआई यानी वोडाफोन आईडिया का नाम जुड़ता नजर आ रहा है। महिलाओं के लिए वोडाफोन आइडिया और नैसकॉम फाउंडेशन ने गुरुवार को देश में महिला सुरक्षा के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को 'माई अंबर' नाम दिया गया है और इसे 'कनेक्टिंग फॉर गुड प्रोग्राम' के तहत दो कंपनियों द्वारा विकसित किया गया है। खबर के अनुसार, 'माई अंबर' ऐप महिलाओं को उनके खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाने में मदद करेगा। इस ऐप को डेवलप करने के पीछे का उद्देश्य भी महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है।


आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया और नैसकॉम फाउंडेशन, सेफ्टी ट्रस्ट और यूनाइटेड नेशन वूमेन के साथ मिलकर 'माय अंबर' ऐप की घोषणा की है। वोडाफोन-आइडिया के मुख्य नियामक अधिकारी पी.एस. बालाजी ने इस ऐप के बारे में बात करते हुए कहा कि, यह ऐप देश में विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विकसित किया गया है। यह ऐप अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है। ऐप देश भर में उपलब्ध सेवा प्रदाताओं और हेल्पलाइनों के साथ एकीकृत है।

Related News