टेक्नोलॉजी डेस्क। दोस्तों चोरों के पास पुलिस से अच्छे संसाधन होते हैं, जिस वजह से वह पुलिस के हाथ आने से हर बार बच जाते हैं। अगर हम बात करें भारतीय पुलिस की तो भारतीय पुलिस हमेशा चोरों से दो कदम पीछे ही रहती है। दोस्तों चोर हमेशा सुपरफास्ट और महंगी महंगी कारों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन भारतीय पुलिस के पास इतने संसाधन नहीं होते हैं जिस वजह से चोर हमेशा पुलिस से बच जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको दुनिया की टॉप 3 पुलिस कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विदेशी पुलिस के पास आपको देखने को मिल जाएगी।

1.एरियल एटम (यूनाइटेड किंगडम)
दोस्तों यूनाइटेड किंगडम की पुलिस को सरकार ने एरियल एटम फॉर्मूला-वन रेसिंग कार दे रखी है, जो 2.5 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ये कार करीब 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है, जिस वजह से चोरों का बच पाना नामुमकिन सा होता है।

2.लैमबोरगिनी हुराकान (इटली)
दोस्तों इटली पुलिस के पास लैमबोरगिनी जैसी सुपर लक्जरी कार है, जो खुद लैमबोरगिनी कंपनी ने इटली पुलिस को डोनेट की है। हम आपको बता दे की करीब 375 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह सुपर कार 3.2 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इस वजह से चोरों को पकड़ा इनके लिए बाएं हाथ का काम है।

3.ऑडी R8 GTR (जर्मनी)
जर्मनी पुलिस को सरकार ने ऑडी R8 GTR जैसी सुपर कार दे रखी है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इस कार की स्पीड करीब 325 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो 3.2 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।

Related News