Signal ऐप इन दिनों भारत में काफी पॉप्युलर हो रहा है। WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी के चलते यूजर्स तेजी से Signal ऐप की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। इस मैसेजिंग ऐप को देशभर के लाखों लोग डाउनलोड कर रहे हैं। इसी वजह है कि Signal ऐप Google Play Store का टॉप फ्री डाउनलोडिंग ऐप बन गया है।

WhatsApp को मोबाइल के साथ ही डेस्कटॉप पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह Telegram को लैपटॉप और कंप्यूटर के साथ टेलीग्राफ पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दोनों प्लेटफॉर्म एक अलग वेब वर्जन रखते हैं। हालांकि Signal के साथ ऐसा नहीं है। Signal के लिए कोई लग वेब वर्जन नहीं है। अगर आप Signal को लैपटॉप या फिर पीसी पर इस्तेमाल करते हैं, तो इसके लिए आपको ऐप डाउनलोड करना होगा। आइए जानते हैं कि आखिर Signal ऐप का इस्तेमाल पीसी और लैपटॉप पर कैसे करेंगे।

पीसी और लैपटॉप पर Signal ऐप का कैसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले आपको वेब ब्राउजर पर Signal ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके लिए https://signal.org/download/. पर क्लिक करना होगा।
Signal ऐप के डेस्कटॉप वर्जन के लिए सिंपल Download for Windows ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद ऐप की डाउनलोडिंग शुरू हो जाएगी। यूजर को इस फाइल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इसे इंस्टॉल करना होगा। यह करीब 116MB की फाइल होगी। हालांकि जरूरी होगा कि आपकी डिवाइस एक अच्छ नेटवर्क से कनेक्ट हो। इसमें कुछ वक्त लगेगा।
ऐप के इंस्टॉल होने के बाद आपको विंडो लैपटॉप ऑप्शन दिख जाएगा।
इसके बाद आपको Signal ऐप को मोबाइल ऐप पर ओपन करना होगा। इसके बाद सेटिंग मेन्यू से डेस्कटॉप अकाउंड को लिंक किया जा सकेगा।


Related News