google यूजर्स के लिए google Voice match में बड़ा बदलाव हो सकता है। google अपने फीचर्स में अपने यूजर की सुरक्षा के लिए ये बदलाव कर सकता है। इसमें google के Voice match और ok Google के फीचर्स में बड़ा बदलाव हो सकता है। जहां पहले हम Voice match और ok Google से फोन को अनलॉक किया जा सकता था। वहीं अब यह फीचर काम नहीं करेगा। इसके आलावा अब ये सिर्फ Assistant Interface के तौर पर ही यूज किया जा सकेगा।
google के Voice match और ok Google के फीचर्स में यूजर्स अब फोन को अनलॉक नहीं कर पाएंगे।

google ने ये कदम अपने यूजर की सुरक्षा को ध्यान में रखते इस फीचर को बंद करने का फैसला किया है। google ने CES 2019 में इसकी जानकारी दी है। हालांकि इसकी ज़्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार 9.31 अपडेट के बाद के सभी एंड्रॉयड डिवाइस से ok Google की फुल वॉइस अनलॉकिंग पावर अपने आप अपने स्मार्ट फ़ोन से खत्म हो जाएगी। आपको बता दे क़ि एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स अब से ok Google को ईमेल के लिए, गूगल कैलेंडर केलिए , रिमाइंडर्स और केवल शॉपिंग लिस्ट को एक्सेसकरने के लिए ही यूज कर पाएंगे।

इससे पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन में Voice match के यूज से यूजर्स अपने स्मार्टफोन में अनलॉक कर सकते थे।
मिली जानकारी के अनुसार Pixel3 और Pixel 3XL में यह फीचर्स नहीं दिया गया है।

Related News