यदि आप 90 के दशक में पैदा हुए हैं तो यह बात बताने की जरूरत नहीं है कि उस समय बच्चों पर वीडियो गेम का क्रेज किस तरह हावी था। घरों में बच्चों के पास वीडियो गेम्स हुआ करते थे जिन्हे टीवी से कनेक्ट कर के खेला जा सकता था। इसके साथ गेमिंग रिमोट और कैसेट भी होते थे। इसके अलावा आस पास वीडियो गेम कैफे भी होते थे जिनमे जा कर वीडियो गेम्स खेले जा सकते थे। तो आइये जानते हैं उस समय के 5 बेस्ट वीडियो गेम्स को जिन्हे लोग आज भी नहीं भूले हैं और ये सभी को याद हैं।

मारियो

मारियो गेम्स लोगों को आज भी याद है। ये एक पॉपुलर गेम था जिसमे प्रिंसेस को बचाना होता था। 90 के दशक की शुरुआत में मारियो का खुमार किसी सुपर-डुपर हिट फिल्म जैसा था। इसके बाद इसके कई दूसरे वर्जन भी आए लेकिन लोगों के दिलों पर वहीं पुराना मारियो राज करता है।

कॉन्ट्रा गेम

कॉन्ट्रा, 90 के दशक में भारत के वीडियो गेम मार्केट पर राज करने वाला गेम रहा। बंदूक ले कर दुश्मनों को टारगेट करते हुए उनके निशाने से बच कर मंजिल तक पहुंचना होता था। यह गेम भी खासा लोकप्रिय हुआ था।

टेक्कन

नामको द्वारा बनाया गया यह गेम टेक्कन आर्केड गेम में से एक था। इसमें जंग लड़नी होती थी। यह गेम भी काफी पॉपुलर हुआ जो कि उस समय बच्चों और युवाओं को बेहद पसंद आया और यह आज भी सभी को याद है। इस खेल के नामी किरदार लॉयन, पॉल, हिआची और ओग्रे थे।

डक हंट

इस गेम में वीडियो गेम के साथ आई बंदूक के माध्यम से स्क्रीन पर आने वाली बतख पर निशाना साधना होता था। इसमें यूज़र को 3 शॉट दिए जाते थे, जिनके ज़रिए बत्तखों को शूट करने का मौका मिलता था। यह भी वाकई एक जबरदस्त गेम था।

Related News