हम गूगल पर बहुत सी चीजें सर्च करते हैं। जब भी हमें किसी भी चीज के बारे में जानकारी नहीं होती है तो हम उसे सीधा गूगल करते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको भूल कर भी गूगल नहीं करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

बम बनाने का तरीका न खोजें

गूगल सर्च में आपको कभी भी बम बनाने का तरीका सर्च नहीं करना चाहिए। इन्हें सर्च करके आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। दरअसल बम बनाने का तरीका गूगल पर सर्च करते हैं, तो कंपनी आपका आईपी एड्रेस सुरक्षा एजेंसियों को भेज सकती है। इसके बाद एजेंसियां अलर्ट हो जाती है। अगर सुरक्षा एजेंसियों को इसमें खतरा लगा तो वह आपके खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर सकती हैं।

दवाईयां न खोजें

अगर आपको कोई बीमारी है या समस्या है तो कभी भी गूगल पर दवाईयां न खोजें। गूगल से दवाइयों को सर्च कर के खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। गलत दवाइयों का सेवन करके कई बार आपकी तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।

हैकर्स के पास पहुंच सकता है आपका नंबर

किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद आपको कोई समस्या है और अगर आप कस्टमर केयर का नंबर गूगल से सर्च करते हैं तो ऐसा ना करें। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो कई बार बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। दरअसल, Google पर साइबर क्राइम हैकर्स कंपनी का फेक हेल्पलाइन नंबर फ्लोट कर देते हैं। इस से कॉल करने पर ये आपको झांसे पर फंसा सकते हैं।

Related News