एक खबर ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी एक बयान में प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने के पुष्टि की गई है,इस बीच प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के तार बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर से जोड़े जा रहे हैं, जो कि हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं,और जिनका अभी हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें प्रिंस चार्ल्स बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अब लोगों का कहना है कि हो ना हो प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जिम्मेदार कनिका कपूर ही हैं. वहीं कई लोगों का कहना है कि कनिका प्रिंस चार्ल्स से यह महामारी लेकर भारत आई हैं।

लेकिन आपको बता देकनिका कपूर की प्रिंस चार्ल्स के साथ की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह अभी की नहीं बल्कि जुलाई 2015 की है. फोटो डचेस ऑफ कार्निवल द्वारा आयोजित एक चैरिटी फंक्शन की है, जिसमें भाग लेने के लिए कनिका भी पहुंची थीं।

Related News