व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग एप्स में से एक है। यूजर्स तक बेहतर सुविधा देने के लिए व्हाट्सएप समय-समय पर अपने प्लेटफॉर्म में बदलाव करता रहता है। हाल ही में व्हाट्सएप में एक नया फीचर देखने को मिलेंगे। इस एप पर आपको किसी भी यूजर को बिना उसका नंबर सेव किए भी व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर सकते हैं।

व्हाट्सएप ने हाल में ही ग्रुप इनवाइट लिंक फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से एडमिन नंबर सेव किए बिना यूजर्स को जोड़ सकता है। तो चलिए आज जानते है, किस तरह आप बिना नंबर सेव किए कैसे ग्रुप में एड कर सकते हैं।

सबसे पहले व्हाट्सएप मैसेजिंग एप को होम स्क्रीन से लॉन्च करना होगा। उसके बाद ग्रुप चैट विंडो ओपन करें। दाई ओर दिख रही तीन डॉट पर क्लिक करें। यहां आपको की विकल्प नजर आएंगे, ग्रुप इंफो विकल्प पर क्लिक करें।

नीचे स्क्रॉल करें और इनवाइट वाया लिंक के विक्लप पर टैप करें। इसके बाद आपको सेंड लिंक वाया व्हाट्सएप, कॉपी लिंक, शेयर लिंक, रिवोक लिंक जैसे विक्लप मिलेंगे, जिनकी मदद से आप यूजर को जोड़ सकते हैं।

Related News