पावर बैंक मोबाइल के लिए एक जरुरी Gadget बन गया है। आप अगर कहीं बहार घूमने जा रहे है तो वहां पर आपको Mobile चार्ज करने में इसकी जरुरत पड़ जाती है। पावर बैंक आपको इमरजेंसी में हमेशा काम आएगा। वैसे आज हम आपको बता दे पावर बैंक लेते समय ध्यान रखें कि पावर बैंक की क्षमता, मोबाइल की बैटरी पॉवर से कम से कम दो गुनी होनी चाहिए। आज हम आपको 5 बेस्ट पावर बैंक के बारे में बताने जा रहे है।

1) Mi : Mi यानि शाओमी के पावर बैंक सबसे अच्छा पावर बैंक है. इसकी कीमत और क्वालिटी दोनों बढ़िया है। बढ़िया डिजाईन वाले Mi पावर बैंक 10,000 mAh और 20,000 mAh क्षमता में मिलते हैं।

2) Intex : भारतीय कंपनी Intex के पावर बैंक लम्बे समय से भारतीय पॉवर बैंक बाज़ार में अपनी पकड़ बनाये हुए हैं। इस लिस्ट में यह सबसे सस्ता पावर बैंक भी है।

3) Ambrane : एम्ब्रेन एक भारतीय कम्पनी है जोकि कम बजट में अच्छी क्वालिटी के पावर बैंक बनाती है। Ambrane के 10,000 mAh, 13000 mAh और 20,800 mAh 3 सबसे लोकप्रिय पॉवर बैंक हैं।

4) Syska : इंडियन कम्पनी सिस्का का 10,000 mAh और 20,000 mAh पावर बैंक मॉडल दो क्वालिटी प्रोडक्ट हैं। 6 महीने की वारंटी, ओवर चार्जिंग प्रोटेक्शन, सॉलिड बॉडी इनकी खूबी है।

5) Lenovo : लेनोवो का 13000 mAh मॉडल एक अच्छा पावर बैंक है, जोकि बड़ी तेजी से मोबाइल चार्ज करता है। हालाँकि यह पॉवर बैंक केवल मोबाइल चार्ज करने में ही प्रयोग किया जा सकता है।

Related News