14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के ठीक 12 दिन बाद भारत ने अपना बदला ले ही लिया। सिर्फ कड़ी निंदा नहीं की बल्कि जो कहा वो करके भी दिखा दिया। 26 जनवरी की सुबह भारत के 12 मिराज-2000 विमानों ने अपनी ताकत दिखाई और आतंकियों को उनकी औकात। भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला लिया है और जैश के आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे तबाह कर दिया है। इस ऑपरेशन को सफल किया मिराज -2000 ने। आज हम आपको इस विमान की तकनीकी ताकत के बारे में बताने जा रहे हैं।

आइये जानते हैं इसकी तकनीकी ताकत के बारे में।

मिराज-2000 विमान भारत का एक शक्तिशाली विमान है जो सेकंड्स में दुश्मनों पर वार कर सकता है।

मिराज-2000 एक फ्रांसिसी लडाकू विमान है जिसे वज्र का नाम दिया गया है। इसकी मदद से ही भारत जैश के ठिकानों को तबाह करने में कामयाब रही है।

मिराज लड़ाकू विमान लेजर गाइडेड बम से भी हमला करने में सक्षम है। भारत की वायु सेना ने इसी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आतकियों के ठिकानों पर हमला किया था।

नए मिराज में रेडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगे हैं, जिस से इस शक्तिशाली विमान की मारक श्रमता और भी अधिक बढ़ जाती है।

मिराज 2000 की हाई स्पीड 2,495 किलोमीटर प्रति घंटा है जो कि वाकई में काफी अधिक है और दुश्मनों को मार गिराने के लिए काफी है।

ये विमान बेहद छोटे रनवे पर भी उड़ान भर सकता है और अपने वज़न के बराबर बम और मिसाइल ढो सकता है।

मिराज 2000 जमीन पर 2 अलग अलग टार्गेट्स पर निशाना लगाने में सक्षम है। एक समय में 2 अलग अलग जगह वार किया जा सकता है।

मिराज 2000 का वजन 7,500 किलोग्राम है। वही हथियारों के साथ यह 13, 800 किलोग्राम तक हो जाता है।

Related News