खेल डेस्क। दो दिन बाद साल 2023 का समापन हो जाएगा। ये साल भारतीय क्रिकेटरों के प्रदर्शन के हिसाब से बहुत ही शानदार रहा है। विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने इस साल कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई हैं।

आज हम आपको भारत की ओर से इस साल सबसे ज्याादा 50 प्लस स्कोर करने वाले तीन बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। शुभमन गिल दूसरे और कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर रहे।

इस साल भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने 36 पारियों में 18 बार 50 प्लस का आंकड़ा पार किया है। वहीं युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 52 पारियों में 17 बार ये उपलब्धि हासिल की है। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2023 की 39 पारियों में 15 बार 50 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है।

PC: indiatvnews

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News