खेल डेस्क। भारतीय टीम ने साल 2023 का अन्तिम मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला है। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। ये साल पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए यादगार साबित हुआ है। साल 2023 में विराट कोहली ने 2000 से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 8 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने इस साल अपने कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवाई हैं।

विराट कोहली ने इस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक 765 रन बनाने के साथ ही किसी एक विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले का रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं वनडे में पचास शतक लगाने वो पहले बल्लेबाज भी बने। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द वल्र्ड कप का खिताब भी मिला।

उन्होंने इस साल आईपीएल में 639 रन बनाए। वहीं बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने इस साल कुल 36 पारियों में कुल 2048 रन बनाए हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News