एक अच्छी खबर क्रिकेट प्रेमियों के लिए है। बता दे की, भारत वर्ष 2025 में महिला एक दिवसीय विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। 2013 में भारत में महिला विश्व कप का आयोजन हुआ था। मुंबई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब अपने नाम किया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, भारत 2025 में 50 ओवर के महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। भारत ने बर्मिंघम में आईसीसी की बैठक में सफलतापूर्वक बोली लगाई। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश और 2026 में इंग्लैंड में होगा। बता दें कि पहली महिला टी20 चैंपियनशिप 2027 में श्रीलंका में होगी।

इस मौके पर बोलते हुए बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने कहा, 'हम उत्सुक थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, भारत ने 2013 में 50 ओवर के महिला विश्व कप की मेजबानी की थी और तब से खेल में जबरदस्त बदलाव आया है। महिला क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, और यह सही दिशा में एक कदम है। बीसीसीआई आईसीसी के साथ मिलकर काम करेगा और सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगा।"

Related News