स्पोटर्स डेस्क। भारतीय टीम मंगलवार को विश्व कप से पहले अपना दूसरा अभ्यास मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। तो वहीं पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पडा। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बडा खुलासा किया है। कोहली ने कहा कि अनुष्का शर्मा से शादी होने के बाद ना सिर्फ उनके खेल में बदलाव आया है। बल्कि उनकी कप्तानी में भी सुधार आया है।


आईसीसी के एक कार्यक्रम में कोहली ने कहा कि शादी के बाद आप अधिक जिम्मेदार हो जाते है। शादी के बाद आप चीजों को अच्छी तरह से समझना शुरू कर देते हैं, आप हर चीज पर जोर देना शुरू कर देते हैं। मैं अब पहले से काफी जिम्मेदार हो गया हूं, इससे मेरी कप्तानी में बदलाव आया है।

भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं बतौर इंसान और खिलाड़ी भी काफी बदल गया हूं। कोहली के पास टीम को विश्व कप जीताने की चुनौती है। तो वहीं टीम इंडिया का विश्व कप में पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका से होगा।

विश्व कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी परेशानी, चोटिल हुआ यह खिलाड़ी

विश्व कप से पहले इंग्लैंड को लग सकता है बड़ा झटका, वॉर्म-अप मैच में तीन खिलाड़ी हुए चोटिल

Related News